नेशनल सीनियर R7: अर्जुन - गुकेश की बढ़त बरकरार
01/03/2022 -एमपीएल नेशनल सीनियर शतरंज चैंपियनशिप अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है और अब तक कुल 11 में से 7 राउंड के बाद युवा ग्रांड मास्टर तेलंगना के अर्जुन एरिगासी और तमिलनाडू के डी गुकेश 6 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । दोनों नें प्रतियोगिता के चौंथे दिन एक जीत और एक ड्रॉ से अपने अभियान को मजबूत बनाए रखा है । इसी दौरान अर्जुन नें सुबह के राउंड में ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता को पराजित करते हुए अपने खेल जीवन की सर्वाधिक 2670 लाइव रेटिंग का आंकड़ा पार कर लिया और इस तरह दिन पर दिन उनका भारतीय ओलंपियाड शतरंज टीम में शामिल होने का दावा बेहद मजबूत होता जा रहा है । फिलहाल अधिबन , आर्यन , इनियन ,दीपसेन ,ललित बाबू समेत 10 खिलाड़ी 5.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है । सभी तस्वीरे - आदित्य रॉय । पढे यह लेख ...