NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

फीडे महिला ग्रांड स्विस R3 : स्टेफनोवा को हरा हरिका ने पकड़ी रफ्तार

30/10/2021 -

फीडे महिला ग्रांड स्विस टूर्नामेंट मे भारत को शानदार लय मे चल रही हरिका द्रोणावल्ली से खास उम्मीद है और तीन राउंड के बाद हरिका नें एक बार फिर से रफ्तार हासिल कर ली है । पहला राउंड ड्रॉ खेलने के बाद यह हरिका की लगातार दूसरी जीत रही । हरिका नें तीसरे राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए बुल्गारिया की पूर्व विश्व महिला शतरंज चैम्पियन अंटोनेटा स्टेफनोवा को पराजित किया । प्रतियोगिता में चौंथी वरीय हरिका इस जीत से  8 अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त पर शामिल हो गयी है । तीसरा राउंड भारत के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा भी रहा जब अन्य चार महिला खिलाड़ियों को आपस में ही मुक़ाबला खेलना पड़ा और ऐसे में पद्मिनी राऊत नें आर वैशाली को तो वन्तिका अग्रवाल नें दिव्या देशमुख को पराजित किया । अगले राउंड में चीन की जू जिनेर से हरिका काले मोहरो से मुक़ाबला खेलेंगी । आज से आप हिन्दी चेसबेस इंडिया पर पुरुष वर्ग और महिला वर्ग की अलग अलग रिपोर्ट विस्तार से पढ़ पाएंगे । पढे यह लेख ....

Photo FIDE / Mark Livshitz and Anna Shtourman

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

फीडे ग्रांड स्विस R2 : निहाल से नहीं जीत पाये करूआना

29/10/2021 -

फीडे ग्रांड स्विस 2021 में कहने को तो बस 2 राउंड ही हुए है पर इन दो राउंड से ही यह साफ है की भारत का भविष्य भारत के युवा खिलाड़ियों और खासतौर पर उसके टीनेजर खिलाड़ियों के हाथो में है । भारत की यूथ ब्रिगेड नें पहले दो दिन में भी अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ दी है । दूसरे दिन पहले बोर्ड भारत के निहाल सरीन के सामने विश्व नंबर दो फबियानों करूआना थे और निहाल के लिए यह पहला मौका था जब वह करूआना से क्लासिकल मुक़ाबला खेल रहे थे और करूआना ही जीत के दावेदार थे, खेल की 20 चालों के बाद ऐसा होता भी नजर आ रहा था, पर उसके बाद जो हुआ वह आसाधारण था , दो प्यादे कम होते हुए भी निहाल मैच बचाकर ले गए , गुकेश नें परहम मघसूदलू से तो अर्जुन एरिगासी नें डेनियल डुबोव को बिना किसी परेशानी के आधा अंक बांटने विवश कर दिया तो प्रग्गानंधा नें हमवतन अनुभवी अधिबन भास्करन को आक्रामक खेल में पराजित कर दिया । पेंटाला हरीकृष्णा की अलेक्सी ड्रीव के हाथो हार भारत के लिए एक झटका रही । महिला वर्ग में दिव्या को हराकर हरिका नें पहली जीत हासिल की । पढे यह लेख  

फीडे ग्रांड स्विस R1: निहाल सरीन की जीत से शुरुआत

28/10/2021 -

फीडे ग्रांड स्विस के पहले दिन भारत के 15 खिलाड़ियों में 3 जीत , 11 ड्रॉ और 1 हार के परिणाम सामने आए । पुरुष वर्ग में निहाल सरीन नें मेसोडेनिया के किरिल जोर्जिव को पराजित करते हुए बेहद शानदार जीत हासिल की तो गुकेश डी नें  मडगास्कर के रकोटोमहरों अंटेनाइना को पराजित करते हुए जीत से टूर्नामेंट की शुरुआत की बाकी सभी खिलाड़ियों नें पहले दिन बाजी ड्रॉ खेलते हुए आधा अंक से अपना खाता खोला । महिला वर्ग में वैशाली जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही , चौंथी वरीय हरिका द्रोणावल्ली नें अपनी बाजी ड्रॉ खेली जबकि वन्तिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख नें भी आधा अंक बनाया , पद्मिनी राऊत हारने वाली पहले दिन एकमात्र भारतीय रही । दूसरे राउंड में अब निहाल विश्व नंबर 2 यूएसए के फबियानों करूआना से तो गुकेश ईरान के परहम मघसूदलू से टक्कर लेंगे पढे यह लेख 

फीडे ग्रांड स्विस 2021: आखिरकार हुआ शुभारंभ

27/10/2021 -

कोविड के चलते कई दिनो तक अनिश्चिता और कई खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद आखिरकार फीडे ग्रांड स्विस टूर्नामेंट की शुरुआत हो ही गयी , कल शाम फीडे प्रेसिडेंट अरकादी द्वारकोविच की उपस्थिती मे प्रतियोगिता का उदघाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । रीगा मे बढ़ते कोविड के मामलो की वजह से लगे सख्त लॉकडाउन के बाद भी वहाँ की सरकार नें इस आयोजन की सशर्त अनुमति दी है । भारत से विदित गुजराती के टूर्नामेंट से हटने के बाद अब पेंटाला हरिकृष्णा प्रमुख पुरुष खिलाड़ी होंगे जबकि महिला वर्ग मे हरिका द्रोणावल्ली कड़ी चुनौती पेश करेंगी ।पुरुष वर्ग मे 37 देशो के 108 खिलाड़ी खेल रहे जिसमें रूस (22) के बाद भारत से सर्वाधिक 10 खिलाड़ी प्रवेश पाने मे सफल रहे है । महिला वर्ग मे 23 देशो की 50 खिलाड़ियों मे रूस (10 ) खिलाड़ियों के बाद भारत और जॉर्जिया 5 खिलाड़ियों के साथ सबसे बड़ा दल होंगे । पढे यह लेख  

शेख रुसेल इंटरनेशनल:धीरे-धीरे श्रीनाथ खिताब की ओर

26/10/2021 -

शेख रुसेल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव के नजदीक पहुँच गया है । कल प्रतियोगिता का सातवाँ राउंड खेला गया और सबसे आगे चल रहे भारत के ग्रांड मास्टर श्रीनाथ नारायनन नें  अजरबैजान के ग्रांड मास्टर इसकानदारोव मिसरातदिन के साथ आधा अंक बांटते हुए खुद को ख़िताबी दौड़ में सबसे आगे बनाए रखा है । काले मोहरो से खेल रहे श्रीनाथ नें इंग्लिश ओपेनिंग में यह मैच एक प्यादा कम होते हुए भी शानदार बचाव किया और 103 चाल चले मैराथन मुक़ाबले में बेहद महत्वपूर्ण आधा अंक हासिल किया । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में स्टेनी जीए , विसाख एनआर को हार का सामना करना पड़ा जबकि आदित्य मित्तल नें श्यामसुंदर से ड्रॉ खेलते हुए अपने ग्रांड मास्टर नार्म की संभावना को और मजबूत कर लिया है । पढे यह लेख 

शेख रुसेल इंटरनेशनल : भारत के श्रीनाथ नें बनाई बढ़त

24/10/2021 -

वैसे तो भारत के ग्रांड मास्टर श्रीनाथ नारायनन को पिछले कुछ वर्षो से लोग भारतीय शतरंज के प्रशिक्षक के तौर पर ज्यादा और एक खिलाड़ी के तौर पर कम जानते है पर फिलहाल बांग्लादेश में चल रहे शेख रुसेल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में वह बेहद शानदार खेल दिखाते हुए एकल बढ़त पर चल रहे है । 2540 फीडे रेटिंग वाले श्रीनाथ नें अब तक पाँच जीत और एक ड्रॉ से 2844 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए 5.5 अंक बनाए है । छठे राउंड में उन्होने ईरान के ग्रांड मास्टर मौसूद मौसादेघपौर को पराजित किया । प्रतियोगिता में 18 देशो के 108 खिलाड़ी भाग ले रहे है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में राउंड 6 के बाद मित्रभा गुहा , आदित्य मित्तल ,स्टेनी जीए ,श्याम सुंदर और विसाख एनआर 4.5 अंक बनाकर खेल रहे है । बचे हुए 3 राउंड सबसे महत्वपूर्ण होंगे और देखना होगा की क्या नारायनन लंबे समय बाद एक प्रतिष्ठित खिताब हासिल कर पाएंगे । पढे यह लेख ...   

अभिमन्यु पौराणिक नें जीता येरेवान ओपन

23/10/2021 -

भारत के युवा ग्रांड मास्टर  अभिमन्यु पौराणिक नें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए येरेवान इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है । 2568 फीडे रेटिंग वाले अभिमन्यु को प्रतियोगिता मे पाँचवीं वरीयता दी गयी थी और उन्होने 2741 रेटिंग प्रदर्शन करते हुए 6 जीत 3 ड्रॉ खेलकर अपनी रेटिंग मे लगभग 19 अंक जोड़े और 2600 अंको के और करीब पहुँच गए है और अगर वह जल्द 2600 का भी आंकड़ा छू ले तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए , टॉप सीड भारत के एसएल नारायनन चौंथे स्थान पर रहे जबकि अर्जुन एरिगासी और हर्षा भारतकोठी शीर्ष  10 मे आने वाले अन्य खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख 

निहाल नें फिर जीता जूनियर स्पीड चैस का खिताब

20/10/2021 -

भारत के युवा शतरंज सितारे एक के बाद एक बड़ी उपलब्धियां देश के नाम करते जा रहे है और इसके साथ ही यह विश्वास भरोसे मे तब्दील होता जा रहा है की भारत ही शतरंज का अगला सुपर पावर होगा , कल रात चेस डॉट कॉम के जूनियर स्पीड चैस शतरंज फाइनल मे दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाने वाले दो भारतीय युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन और रौनक साधवानी नें अपने बेहतरीन खेल से सभी को रोमांचित कर दिया । निहाल अर्मेनिया के हैक मार्टीरोसयान तो रौनक ईरान के परहम मघसूदलू को मात देते हुए फाइनल मे पहुंचे थे । निहाल नें रौनक को पराजित करते हुए लगातार दूसरे साल यह खिताब अपने पास रखा और मुख्य स्पीड चैस मे अपनी जगह बना ली । पढे यह लेख 

भारत के प्रग्गानंधा नें जीता चैलेंजर चैस टूर का खिताब

18/10/2021 -

भारत के प्रतिभाशाली ग्रांड मास्टर 16 वर्षीय प्रग्गानंधा अपने प्रदर्शन से लगातार दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को अपने खेल का मुरीद बना लेते है ! इस बार उन्होने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया के शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों के बीच हो रहा चैलेंजर चैस टूर का खिताब जीतकर अगले वर्ष के चैम्पियन चैस टूर मे अपनी जगह तो बनाई ही है साथ ही ब्लादिमीर क्रामनिक , विश्वनाथन आनंद , मेगनस कार्लसन और जूडिथ पोल्गर जैसी खिलाड़ियों नें उनके खेल से प्रभवित होकर उन्हे बधाई दी है , बड़ी बात यह रही की क्वाटर फाइनल से लेकर फाइनल तक बेस्ट ऑफ 4 के मुकाबलों मे प्रग्गानंधा नें सभी मैच 3 मुकाबलों मे ही अपने नाम कर लिए और कुल 9 मैच मे 8.5 अंको का असाधारण स्कोर बनाया । फाइनल मे प्रग्गानंधा नें यूएसए के क्रिस्टोफर यो को 3-0 से पराजित किया और 12500 यूएस डॉलर का पुरुष्कार भी अपने नाम किया । पढे यह लेख 

किंग्सलेयर्स को हराकर पिवोटल पान बनी चैस सुपर लीग विजेता

18/10/2021 -

किसी भी टूर्नामेंट का इससे बेहतर समापन नहीं हो सकता जब आपको अंतिम समय तक अंदाजा लगाना मुश्किल हो की विजेता कौन बनेगा । भारत की पहली शतरंज लीग " क्वाइनडीसीएक्स चैस सुपर लीग 2021" के फाइनल मुक़ाबले मे बेहद ही रोमांचक अंदाज मे पिवोटल पान की टीम नें द किंग्सलेयर्स को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । दोनों के बीच बेस्ट ऑफ टू का मुक़ाबला खेला गया जिसमें पहला मैच जीतकर किंग्सलेयर्स आसान जीत की तरफ बढ़ रही थी पर दूसरे मैच मे अंतिम समय मे पिवोटल पान नें वापसी करते हुए पहले तो बराबरी हासिल की और उसके बाद टाईब्रेक मुक़ाबले मे अब्दुमालिक ज़्हंसाया नें नाना दगनिडजे को पराजित करते हुए पिवोटल पान को विजेता बना दिया । सागर शाह और समय रैना और नोडविन गेमिंग के प्रयास से इस 40 लाख रुपेय पुरुष्कार राशि वाली भव्य लीग का आयोजन बेहद ही शानदार अंदाज से सम्पन्न हुआ । पढे यह लेख 

चैस सुपर लीग - किंग्सलेयर्स और पिवोटल पान के बीच होगी ख़िताबी जंग

17/10/2021 -

आखिरकार वह दिन आ गया है जब हमें भारतीय शतरंज इतिहास की पहली शतरंज लीग का पहला विजेता मिल जाएगा । छह दिनो से जारी क्वाइनसीडीएक्स चैस सुपर लीग का फाइनल मुक़ाबला आज रात द किंग्सलेयर्स और पिवोटल पान के बीच खेला जाएगा । छठे दिन हुए क्वालिफायर स्टेज के मुक़ाबले मे रोमांच से भरपूर मुकाबलो के बीच यह दोनों टीम फाइनल मे जगह बनाने मे कामयाब रही । सबसे पहले हुए क्वालिफायर 1 मे टाईब्रेक के जरिये किंग्सलेयर्स फाइनल पहुंची तो पिवोटल पान नें रुथलेस रूक्स को टूर्नामेंट से बाहर करने वाली  ब्रूटल बिशप्स को नारीशक्ति के दम पर एकतरफा मुक़ाबले मे मात देते हुए फाइनल मे जगह बनाई । अब देखना होगा की दो बार इस टूर्नामेंट मे पिवोटल पान को पराजित कर चुकी किंग्सलेयर्स क्या फाइनल मे भी उन्हे पराजित कर खिताब जीतेगी या फिर इस बार पिवोटल पान बाजी मारेगी । पढे यह लेख और देखे लाइव हमारे साथ 

चैस सुपर लीग : कौन पहुंचेगा फाइनल,आज होगा तय

16/10/2021 -

चैस सुपर लीग अपने पहले पड़ाव को पार करते हुए आज अपने क्वालिफायर चरण मे प्रवेश करने वाली है । आज होने वाले मुकाबलों मे कौन से दो टीमें  क्वाइनडीसीएक्स चैस सुपर लीग के पहले  खिताब की जंग लड़ेंगी यह अब से कुछ देर बाद तय हो जाएगा । खैर अंतिम दिन हर टीम नें अपनी तरफ से बेहतरीन खेल दिखाने की कोशिश की और लगातार मुकाबलों के बदलते परिणामों के बीच पिवोटल पान्स नें सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया और सबसे आगे चल रही किंग्स लेयर्स को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा , पहले क्वालिफायर मे यह दोनों टीम आज रात 8 बजे मुक़ाबला खेलेंगी और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल पहुँच जाएगी जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर दो के विजेता से खेलेगी ,क्वालिफायर 2 मे ब्रूटल बिशप और रूथलेस किंग्स मुक़ाबला खेलेंगे । देखे सीधा मुक़ाबला लाइव हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर रात 8 बजे से...

चैस सुपर लीग D3 - हरिका नें हाऊ ईफ़ान और विदित नें डिंग लीरेन को दी मात ,रुथलेस रूक्स निकले सबसे आगे

14/10/2021 -

चैस सुपर लीग को भारत मे शुरू करने के कई उद्देश्य में हमेशा से मुख्य उद्देश्य रहा की भारत के खिलाड़ियों को दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों से सीधे टक्कर लेने का मौका मिले और इसका फ़ायदा भी अब होता हुआ दिख रहा है । लीग के तीसरे दिन एक बार फिर टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला और इसी दौरान भारतीय शतरंज के लिए दो बेहतरीन जीत आई , रूथलेस रूक्स के लिए खेलते हुए हरिका नें विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हाऊ ईफ़ान को पराजित कर टीम को पहले स्थान पर पहुंचा दिया तो ब्रूटल बिशप्स के लिए खेलते हुए विदित गुजराती नें विश्व नंबर 3 डिंग लीरेन को पराजित करते हुए टीम को अपराजेय बनाए रखने में मदद की । अब ऐसे में जब राउंड रॉबिन चरण के सिर्फ दो दिन बचे है चौंथे दिन कई टीम अपना स्थान प्ले ऑफ में पक्का करने के इरादे से खेलने उतरेंगी । पढे यह लेख 

चैस सुपर लीग D2:रानी के बलिदान से अनीश नें बदला माहौल

13/10/2021 -

कहते है की एक शानदार जीत और मैच पूरे टूर्नामेंट के परिणाम को बदल सकता है । भारत की पहली विश्व स्तरीय शतरंज लीग " क्वाइनडीसीएक्स चैस सुपर लीग " का दूसरा दिन पलटवार का रहा और पहले दिन हारने वाली टीमों नें दूसरे दिन वापसी कर माहौल को गरमा दिया है , हालांकि सबसे ज्यादा चर्चे रहे अनीश गिरि की अभिजीत गुप्ता के ऊपर दर्ज की गयी शानदार जीत के , सबसे नीचे पायदान पर चल रही किंग्सलेयर्स टीम मे जान फूंकते हुए टीम के शीर्ष खिलाड़ी अनीश नें यादगार मैच खेलते हुए रानी के बलिदान से मैच जीता , अन्य खास मुकाबलों मे तैमूर रद्जाबोव की नाकामुरा पर जीत से  रुथलेस रूक्स नें क्रेज़ी नाइट्स को पटकनी दे दी । वही किसी तरह क्विंटेसेंसियल क्वीन  के खिलाफ ड्रॉ करते हुए ब्रूटल बिश्प्स बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे । पढे यह लेख 

चैस सुपर लीग - ब्रूटल बिशप के नाम रहा पहला दिन

12/10/2021 -

भारत की बहुप्रतीक्षित चैस सुपर लीग का आखिरकार शुभारंभ हो गया । 40 लाख पुरुष्कार राशि वाली इस लीग का आरंभ वाकई लंबे समय से भारतीय शतरंज मे देखे जा रहे एक सपने के सच में बदलने जैसा है । दिल्ली के स्टूडियों में जैसे ही सागर शाह और समय रैना नें इसके सीधे प्रसारण को शुरू किया ,शतरंज के नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी थी ,पहली बार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक टीम में मुक़ाबले खेलने जा रहे थे और पहले ही दिन जिस रोमांच की उम्मीद थी मुक़ाबले उससे भी बेहतर रहे । छह टीमों में पहले दिन रैपर रफ्तार की टीम ब्रूटल बिशप नें सर्वाधिक 4.5 मैच अंक बनाते हुए ना सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए शानदार शुरुआत करने मे सफल रही है । पहले पाँच दिन राउंड रॉबिन मुकाबलों के बाद चार शीर्ष टीम प्ले ऑफ मे जगह बनाएँगी । पढे यह लेख 

Contact Us