Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner
क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 : गुकेश निहाल से और अर्जुन दिमित्रि के ख़िलाफ़ खेलेंगे पहली बाजी
न्यूज़ बाइट्स

क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 : गुकेश निहाल से और अर्जुन दिमित्रि के ख़िलाफ़ खेलेंगे पहली बाजी

by Niklesh Jain 15 Jul 2026

 भारत का सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल सुपर टूर्नामेंट चतुर्थ चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में आज खिलाड़ियों की पेयरिंग सूची सामने आ गई है और १६ जुलाई से शुरू हो रहे पहले राउंड में विश्व चैंपियन डी गुकेश सफेद मोहरो से हमवतन निहाल सरीन के ख़िलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे वहीं देश के वर्तमान नम्बर एक खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी का सामना पहले राउंड में सफेद मोहरो से रूस के दिमित्रि आंद्रेकिन से होगा । अन्य खिलाड़ियों में उज़्बेकिस्तान के नंबर एक खिलाड़ी अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक सफेद मोहरो से यूएसए के नीमन हंस मोके से और भारत के प्राणेश एम फ्रांस के अलीरेजा फ़िरौज़ा से सफेद मोहरो से बाजी खेलेंगे । 

टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 75 लाख रुपये है। विजेता को 25 लाख रुपये, उपविजेता को 15 लाख रुपये, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी आपस में राउंड रॉबिन आधार पर एक एक बाजी खेलेंगे । २०२३ में प्रतियोगिता के पहले संस्करण का खिताब जीतकर गुकेश नें फ़ीडे कैंडिडेट में जगह बनाने के लिए जरूरी नंबर जुटाए थे तब देखना यह है की पिछले समय से ख़राब लय से जूझ रहे गुकेश इस प्रतियोगिता से वापसी करने में कामयाब होते है या नहीं । 



Contact Us