फीडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड 3.2 : गुकेश हुए वर्ल्ड कप से बाहर, अर्जुन, हरीकृष्णा, प्रणव और प्रज्ञानन्दा अगले चक्र में

by Devansh Singh - 08/11/2025

आज खेला गया राउंड 3 का दूसरा क्लासिकल मुकाबला भारतीय दर्शकों के लिए बेहद ही चौंकाने वाला रहा। जहाँ एक ओर प्रज्ञानन्दा ने शानदार बाजी जीतकर और अर्जुन एरिगैसी, हरीकृष्णा पेंटाला तथा प्रणव वी ने अपनी बाजियों में ड्रॉ खेलकर चौथे चक्र में प्रवेश कर लिया, वहीं दूसरी ओर विश्व चैंपियन भारत के डी. गुकेश को आज मिली हार के साथ वर्ल्ड कप से अलविदा कहना पड़ा। इसी के साथ भारत के दिप्तायन घोष और प्रनेश एम का वर्ल्ड कप सफर भी आज समाप्त हो गया। कल खेले जाने वाले टाईब्रेक मुकाबलों में एस.एल. नारायण, कार्तिक वेंकटरमन और विदित गुजराती खेलते नज़र आएंगे। चार भारतीय खिलाड़ियों ने सीधे चौथे चक्र में प्रवेश कर लिया है, जबकि तीन भारतीय खिलाड़ी कल टाईब्रेक खेलेंगे, और तीन भारतीय खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप सफर दो क्लासिकल बाजियों के बाद समाप्त हुआ है। कल हमें टाईब्रेक मुकाबले दोपहर 3 बजे से देखने को मिलेंगे। पढ़े यह लेख ,फोटो : देवांश सिंह

दर्शक रह गए हैरान !!!!

आज का दिन दर्शकों के साथ-साथ सभी के लिए काफ़ी चौंकाने वाला रहा। तीसरे राउंड की दूसरी क्लासिकल बाजी के बाद विश्व चैंपियन डी. गुकेश प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। शीर्ष बोर्ड पर सिर्फ यही एक नतीजा चौंकाने वाला नहीं रहा, क्योंकि जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डॉन्चेंको ने नीदरलैंड्स के अनीश गिरी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है। भारत में अनीश गिरी के काफ़ी चाहने वाले हैं, जिन्हें इस नतीजे से झटका लगा है। एक और चौंकाने वाले परिणाम में उज्बेकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुस्सत्तोरोव को मार्टिनेज के ख़िलाफ़ हार मिली, और लगातार दो क्लासिकल बाजियां हारने के बाद वे भी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। स्वीडन के निल्स ग्रैंडेलियस ने भी अपने से काफ़ी अधिक रेटेड खिलाड़ी ममेदयारोव शखरियार को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

टैलियन ओपनिंग में शुरू हुई गुकेश की बाजी एकदम बराबर दिख रही थी, जहाँ एक ओर काले मोहरों से खेलते हुए जर्मनी के स्वाने फ़्रेडरिक गुकेश के राजा पर हमला करने का प्रयास तो कर रहे थे, पर उन्हें कुछ ख़ास हासिल नहीं हुआ और बाजी बराबर रूप से चलती रही। मगर धीरे-धीरे फ़्रेडरिक ने अपने राजा और प्यादों को आगे लाकर गुकेश पर दबाव बनाना शुरू किया, और गुकेश ड्रॉ बाजी को जीतने के चक्कर में इस बाजी से हाथ धो बैठे। इसी हार के साथ वे विश्व कप से बाहर हो गए।

प्रज्ञानन्दा ने सफेद मोहरों से 1.e4 से शुरुआत की, जिसके जवाब में आर्मेनिया के रॉबर्ट होव्हानिस्यान ने पेट्रोव डिफ़ेंस खेला। मिडलगेम में मिली हल्की बढ़त के दम पर प्रज्ञानन्दा ने एक शानदार बाजी जीती और सीधे अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। अब प्रज्ञानन्दा भी शानदार फ़ॉर्म में नज़र आ रहे हैं और दर्शकों को उम्मीद रहेगी कि उनका यह फ़ॉर्म बरकरार रहे।

हरीकृष्णा पेंटाला के लिए भी दिन काफ़ी आसान रहा, उन्होंने ड्रॉ खेलकर डेनियल डार्धा को बाहर किया और अब चौथा चक्र खेलते नज़र आएंगे।

अरजुन एरिगैसी ने उज्बेकिस्तान के शाम्सिद्दीन वोखिदोव के ख़िलाफ़ काले मोहरों से ड्रॉ खेला, और इसी ड्रॉ के साथ वे भी चौथे चक्र में प्रवेश कर चुके हैं।

प्रणव वी ने भी काले मोहरों से स्टेमाविसियस टिटास को ड्रॉ पर रोका और वे भी चौथे चक्र में जगह बना चुके हैं।

एस एल नारायण ने युयंग यी के खिलाफ लगातार दूसरा ड्रा खेला और वह कल टाई-ब्रेक खेलते नज़र आएँगे।

आज मिली हार के बाद दिप्तायन घोष प्रतियोगिता से बाहर हो गए है।

विदित और सैम की बाजी ड्रा रही और वह भी हमे कल टाई-ब्रेक खेलते नज़र आने वाले है।

विन्सेंट के हाथो मिली हार के बाद प्रणेश का वर्ल्ड कप का सफर आज समाप्त हो गया।

कार्तिक वेंकटरमन ने आज भी बोगदान डेनियल के खिलाफ ड्रा खेला और वह कल हमे टाई-ब्रेक खेलते नज़र आएँगे

खिलाड़ियों के आने से पहले कुछ ऐसा दिखता है टूर्नामेंट हॉल।

खिलाड़ी और दर्शक आ चुके हे......

नीचे देखे इस राउंड की लाइव हिंदी कमेंटरी

कल खेले जाने वाले टाई ब्रेक मुकाबलों में कुल 11 बाजिया होंगी जिनमे 3 भारतीय खिलाडी भाग लेंगे।


Related news:
These World Cup photos took my imagination on a trip

@ 08/11/2025 by Rasika Ratnaparkhi (en)
FIDE World Cup 2025 R3.1: Arjun Erigaisi scores a hat-trick, Harikrishna and Pranav also win

@ 08/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
World Cup Round 2 Tie-Breaks: Moments you don’t want to miss

@ 07/11/2025 by Rasika Ratnaparkhi (en)
World Cup 2025 R2 TB: Praggnanandhaa barely escapes elimination, joins Vidit, Narayanan, Pranesh and Pranav

@ 07/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
फीडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड 2 टाई-ब्रेक : आठ में से पांच भारतीय पहुंचे तीसरे दौर में

@ 06/11/2025 by Devansh Singh (hi)
FIDE World Cup 2025 R2.2: Diptayan shocks Nepo, advances with Gukesh, Arjun, Harikrishna and Karthik

@ 06/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
फीडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड 2.2 : दिप्तायन घोष ने किया उलटफ़ेर , नेपो हुए विश्व कप से बाहर

@ 06/11/2025 by Devansh Singh (hi)
FIDE World Cup 2025 Round 2.1: Arjun Erigaisi and Pranav Venkatesh score a win

@ 05/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
फीडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड 2.1 : अर्जुन और प्रणव की विजयी शुरुआत

@ 04/11/2025 by Devansh Singh (hi)
FIDE World Cup 2025 Round 1 TB: Diptayan Ghosh, S L Narayanan and Aronyak Ghosh are through to Round 2

@ 04/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2025 R 1.2: Pranav, Raunak, Pranesh, Iniyan, Karthik and Surya advance to Round 2, Aronyak pulls off a stunner against Mateusz

@ 03/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2025 Round 1.1: Pranav, Pranesh, Iniyan and Surya make a winning start

@ 02/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
फीडे विश्व कप : R1.1 , प्रणव, प्रणेश , इनियन और सूर्या जीते , दिव्या हारी पहली बाजी

@ 01/11/2025 by Niklesh Jain (hi)
16 Indians set to battle in FIDE World Cup 2025 Round 1

@ 01/11/2025 by Shahid Ahmed (en)
Get your tickets for FIDE World Cup 2025 in Goa!

@ 31/10/2025 by Rasika Ratnaparkhi (en)
Your chance to win a trip to Goa for the FIDE World Cup 2025!

@ 28/10/2025 by Rasika Ratnaparkhi (en)
FIDE World Cup 2025: Players list and pairings announced

@ 05/10/2025 by Shahid Ahmed (en)
गोवा में होगा फीडे विश्व कप 2025 !

@ 27/08/2025 by Niklesh Jain (hi)
FIDE World Cup 2025 heads to Goa

@ 27/08/2025 by ChessBase India (en)
Magnus Carlsen wins the inaugural Chess Esports World Cup 2025

@ 02/08/2025 by Shahid Ahmed (en)
Esports World Cup: Magnus Carlsen will face Alireza Firouzja in the Finals

@ 01/08/2025 by Shahid Ahmed (en)
Esports World Cup: Nihal Sarin to face Magnus Carlsen in the Quarterfinals

@ 31/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Esports World Cup: Aronian, Arjun, Firouzja and Carlsen advance to the Quarterfinals

@ 30/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
19-year-old Divya Deshmukh becomes FIDE Women's World Cup 2025 Champion and India's 88th Grandmaster

@ 29/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Tie-breaks will decide the winner of FIDE Women's World Cup 2025

@ 27/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
अब टाईब्रेक से होगा महिला विश्व कप विजेता का फैसला

@ 27/07/2025 by Niklesh Jain (hi)
Esports World Cup Last Chance Qualifier: Nihal Sarin is the sole Indian to advance to the main event

@ 27/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
विश्व कप फ़ाइनल : दिव्या जीत से चूकी , हम्पी नें बचाई मुश्किल बाजी !

@ 27/07/2025 by Niklesh Jain (hi)
Women's World Cup Final: A missed chance for Divya?

@ 26/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Esports World Cup Last Chance Qualifier: Praggnanandhaa and Nihal advance to the Playoffs

@ 26/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
आज बनेगा इतिहास जब विश्व कप फ़ाइनल में होगी हम्पी और दिव्या की टक्कर

@ 26/07/2025 by Niklesh Jain (hi)
Koneru Humpy knocks out Tingjie Lei to qualify to her first FIDE Women's World Cup Final

@ 24/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Divya Deshmukh becomes the first-ever Indian to advance to a FIDE Women's World Cup Final

@ 23/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup SF1: Calm before storm?

@ 22/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup QF TB: Divya Deshmukh eliminates Harika Dronavalli to advance to the Semifinals

@ 21/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
FIDE World Cup 2025 to take place in India

@ 21/07/2025 by ChessBase India (en)
Koneru Humpy becomes the first Indian woman to qualify in a FIDE Women's World Cup Semifinal

@ 20/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 QF1: Humpy wins, Harika, Divya and Vaishali draw

@ 19/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 R4 TB: Humpy, Harika, Vaishali and Divya qualify to the QF, create history

@ 19/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 4.1: Divya Deshmukh outplays Jiner Zhu

@ 17/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 3 TB: Harika and Vaishali move to Pre Quarterfinals

@ 15/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 3.2: Divya and Humpy advance to Round 4

@ 14/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 3.1: Vantika Agrawal upsets Kateryna Lagno

@ 13/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 2 TB: Vantika Agrawal knocks out Anna Ushenina

@ 12/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 2.2: Humpy, Harika, Vaishali and Divya through to Round 3

@ 11/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 2.1: Vantika Agrawal stuns Anna Ushenina

@ 10/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 1 TB: Priyanka K wins thrilling tie-breaks against Gaal Zsoka

@ 09/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 1.2: Vantika, Padmini and Nandhidhaa advance to Round 2

@ 08/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Women's World Cup 2025 Round 1.1: Padmini and Nandhidhaa make a winning start

@ 07/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
Kiran, Priyanka K, Vantika, Padmini and Nandhidhaa set to play their first game at Women's World Cup 2025

@ 06/07/2025 by Shahid Ahmed (en)
सुपरयूनाइटेड ब्लिट्ज – मैगनस की धमाकेदार वापसी, क्या ब्लिट्ज ने बदल दिया समीकरण?

@ 05/07/2025 by Devansh Singh (hi)
Nine Indians will feature at FIDE Women's World Cup 2025

@ 01/07/2025 by ChessBase India (en)
FIDE World Cup 2025 qualification quotas updated

@ 10/09/2024 by ChessBase India (en)

Contact Us