NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

क्या दिव्या जीतेंगी लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब ?

04/01/2023 -

भारत की वर्तमान नेशनल महिला चैंपियन दिव्या देशमुख अपने खिताब को एक बार फिर हासिल करने के बेहद करीब पहुँच गयी है , महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चल रही 48वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप में कुल  11 राउंड खेले जाने है और फिलहाल 10 राउंड के बाद दिव्या 8.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है । जबकि उनके ठीक पीछे दो पूर्व नेशनल चैम्पियन मेरी एन गोम्स 8 अंक तो भक्ति कुलकर्णी 7.5 अंक बनाकर खेल रही है ,साथ ही वन्तिका अग्रवाल भी 7.5 अंको के साथ अभी भी ख़िताबी दौड़ में शामिल है । अगर दिव्या कल आखिरी मुक़ाबला भक्ति कुलकर्णी के खिलाफ ड्रॉ भी खेलती है तो खिताब जीत सकती है और अगर वह लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतेंगी तो वह भारतीय शतरंज इतिहास की ग्यारहवीं खिलाड़ी होंगी जो ऐसा कारनामा करेंगी । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

कार्तिक वेंकटरमन बने नेशनल सीनियर चैम्पियन

03/01/2023 -

आंध्र प्रदेश के ग्रांड मास्टर कार्तिक वेंकटरमन एमपीएल 59वे नेशनल सीनियर शतरंज के खिताब को जीतने में सफल रहे है । अंतिम राउंड में उन्होने रेल्वे के विशाख एनआर से सफ़ेद मोहरो से बाजी ड्रॉ खेलते हुए 10 अंक बनाकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक हासिल किया । इससे पहले 12वे राउंड में उन्होने एक दिन पहले ही ग्रांड मास्टर बने पश्चिम बंगाल के कौस्तुब चटर्जी को पराजित करते हुए एकल बढ़त बनाकर अपना दावा मजबूत कर लिया था । 9.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अभिजीत गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे जबकि रेल्वे के विशाख एनआर तीसरे ,श्यामनिखिल पी चौंथे तो शायांतन दास पांचवें स्थान पर रहे । पढे यह लेख  Photo Credit: RAKESH RAO 

59वां नेशनल सीनियर : कौस्तुव को हराकर कार्तिक एकल बढ़त पर

02/01/2023 -

आंध्र प्रदेश के ग्रांड मास्टर कार्तिक वेंकटरमन एमपीएल 59वे नेशनल सीनियर शतरंज के खिताब को जीतने के बेहद नजदीक पहुँच गए है । 12 वे राउंड में उन्होने भारत के 78वे ग्रांड मास्टर बने और शुरुआत से टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे पश्चिम बंगाल के कौस्तुब चटर्जी को पराजित करते हुए 9.5 अंक बनाकर एकल बढ़त कायम कर ली है । कार्तिक के ठीक पीछे 9 अंक बनाकर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड के अभिजीत गुप्ता ,रेल्वे के विशाख एनआर और शायांतन दास 9 अंक बनाकर खेल रहे । अब जब आखिरी राउंड में जब कार्तिक - विशाख से और अभिजीत शायांतन से मुक़ाबला खेलेंगे तब अंतिम मैच का परिणाम ही भारत के नया राष्ट्रीय चैम्पियन तय करेगा । पढे यह लेख 

कार्लसन छठवीं बार बने विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज विजेता

31/12/2022 -

मैगनस कार्लसन अब एक बार फिर से शतरंज के तीनों फॉर्मेट क्लासिकल ,रैपिड और ब्लिट्ज़ के विश्व चैम्पियन बन गए है इससे पहले यह कारनामा उन्होने 2014 और 2019 में किया था पर इस बार उसे दोहराना बेहद खास है ,पहला यह की कार्लसन अब आगे विश्व क्लासिकल शतरंज नहीं खेलने वाले है और दूसरा ये की विश्व भर के उभरते युवा खिलाड़ियों के बीच इस बार इस पदक के और भी मायने है । विश्व ब्लिट्ज़ का दूसरा दिन कार्लसन के लिए नाकामुरा से एक अंक पीछे रहते हुए शुरू हुआ पर अंत में वह 16 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे जबकि नाकामुरा 15 अंक बनाकर रजत और अर्मेनिया के युवा खिलाड़ी मरतिरोसयान हैक नें कांस्य पदक हासिल किया । भारत के खिलाड़ियों में पेंटाला हरीकृष्णा और निहाल सरीन शीर्ष  के अंदर जगह बनाने में सफल रहे । पढे यह लेख ।  📸 Lennart Ootes /FIDE

तूफान बनकर आयीं हम्पी जीता विश्व ब्लिट्ज रजत पदक

31/12/2022 -

विश्व महिला ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में दूसरा दिन भारत की नंबर एक शतरंज खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी के नाम रहा ,पहले दिन लगातार 2 हार से शुरुआत करने वाली हम्पी दूसरे दिन एक तूफान बनकर अपने विरोधियों पर टूट पड़ी और एक आसधारण वापसी करने में सफल रही और रजत पदक जीत लिया । हम्पी के दूसरे दिन के प्रदर्शन का आलम यह रहा है की उन्होने इस दौरान 8 मुकाबलों में 7.5 अंक बनाए और इस दौरान उन्होने खिताब के सभी दावेदारों का पराजित करते हुए अंक तालिका और पदक तालिका की शक्ल ही बदल डाली ,सबसे बड़ा बदलाव खिताब के लिए सबसे आगे चल रही रूस की , गुनिना वालेंटीना ,पोलिना शुवालोवा और चीन की तान ज़्होंगाई पर आसाधारण जीत रही ।  इससे पहले विश्व रैपिड में एक स्वर्ण और कांस्य जीत चुकी हम्पी के लिए यह ब्लिट्ज़ का पहला पदक रहा । पढे यह लेख ।  📸 Lennart Ootes /FIDE

विश्व ब्लिट्ज़ D1: नाकामुरा और शुवालोवा सबसे आगे

30/12/2022 -

विश्व ब्लिट्ज शतरंज का पहला दिन भारत के लिए बेहद खास तो नहीं रहा पर दूसरे दिन के खेल पर अभी भी उम्मीद टिकी हुई है । टॉप सीड हिकारु यूएसए नाकामुरा नें अपने रैपिड के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ब्लिट्ज में कमाल का खेल दिखाया है और 8 जीत चार ड्रॉ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल बढ़त कायम कर ली है , विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन समेत 5 अन्य खिलाड़ी 9 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है । भारत के खिलाड़ियों में रौनक साधवानी नें कमाल का खेल दिखाया और फिलहाल वह 8.5 अंक बनाकर शीर्ष 10 में बने हुए है ,जबकि ब्लिट्ज में भारत की प्रमुख उम्मीद अर्जुन एरिगासी और निहाल का प्रदर्शन पहले दिन फीका रहा । महिला वर्ग में भारत की हरिका नें  बेहद शानदार खेल दिखाया पर दिन के अंतिम नौवे राउंड में उन्हे रूस की पोलिना शुवालोवा से हार का सामना करना पड़ा और अब पोलिना रूस की गुनिना के साथ 7.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है । पढे यह लेख 

कार्लसन नें जीता चौंथा विश्व रैपिड शतरंज खिताब

29/12/2022 -

मौजूदा विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक बार फिर ,2014 , 2015 और 2019 मे किया हुआ कारनामा दोहराते हुए विश्व रैपिड का खिताब अपने नाम कर लिया है ,कार्लसन 13 राउंड के समापन के बाद 10 अंक बनाने वाले अकेले खिलाड़ी रहे और एक बार फिर विश्व विजेता का खिताब उन्होने हासिल कर लिया , इस पूरे टूर्नामेंट मे वह बेहतरीन खेले और सिर्फ एक मुक़ाबला हारे । जर्मनी के विन्सेंट केमर 9.5 अंक बनाकर दूसरे तो यूएसए के फबियानों करूआना तीसरे स्थान पर रहे । 9 अंक बनाकर भारत के अर्जुन एरिगासी पांचवे स्थान पर रहे , वैसे अर्जुन के लिए अंतिम दिन भी ग्रीसचुक और ममेद्यारोव जैसे दिग्गजों से जीत और नेपोमिन्सी से ड्रॉ लेकर आया पर वह पदक से चूक गए । पढे यह लेख 

भारत की 15 वर्षीय सविता श्री भास्कर ने रचा इतिहास ,जीता विश्व रैपिड का कांस्य पदक

29/12/2022 -

भारत की 15 वर्षीय सविता श्री भास्कर नें विश्व रैपिड महिला शतरंज चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीत लिया है । सविता नें अंतिम दिन अपने स्कोर में 1.5 अंक जोड़े और 8 अंको पर सबसे बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तीसरा स्थान हासिल कर लिया ,इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियनशिप के किसी भी फॉर्मेट में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है । महिला वर्ग का खिताब चीन की तान ज़्होंगाई नें अपने नाम किया तो मेजबान कज़ाकिस्तान की सदुकास्सोवा दिनारा उपविजेता रही । भारत की कोनेरु हम्पी भी अंत तक पदक की दौड़ में थी और अगर वह आखिरी मैच जीत जाती तो स्वर्ण पदक की दावेदार होती खैर वह टाईब्रेक में छठे स्थान पर रही । पढे यह लेख  , Photo's - Fide & ChessBase India

विश्व रैपिड D2 : सविता की सुनामी ,अर्जुन से अब भी है आस

28/12/2022 -

फीडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा दिन महिला वर्ग में बेहद शानदार तो पुरुष वर्ग में ऊमीद कायम रखने वाला रहा । दूसरे दिन पुरुष वर्ग में सयुंक्त बढ़त पर चल रहे भारत के अर्जुन एरिगासी को फेडोसीव और विन्सेंट केमर से हार का सामना करना पड़ा पर उन्होने अनीश गिरि और मकसीम लागरेव से दिग्गज नामों को मात देते हुए अभी भी पदक की उम्मीद बरकरार रखी है । वहीं महिला वर्ग में भारत की 15 वर्षीय सविता श्री नें लगातार चार जीत से सभी को चौका दिया । सविता के शानदार प्रदर्शन में पूर्व विश्व चैम्पियन स्टेफनोवा पर जीत बेहद खास रही । अंतिम दिन अब महिला वर्ग में 3 तो पुरुष वर्ग में 4 मुक़ाबले और खेले जाएँगे । पढे यह लेख , सभी तस्वीरे - अमृता मोकल , चैसबेस इंडिया 

विश्व रैपिड चैंपियनशिप DAY1 : छा गया अपना अर्जुन

26/12/2022 -

विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप शुरू होने के पहले हर भारतीय शतरंज प्रेमी के मन में एक ही सवाल था की क्या अर्जुन एरिगासी और निहाल सरीन ठीक वैसा ही खेल दिखाएंगे जैसा उन्होने पिछले कुछ समय से दिखाया है ,और सवाल का जबाब उन्हे हाँ मे आज के खेल के बाद मिल गया ! पहले दिन भारत के अर्जुन - निहाल नें शानदार शुरुआत की है । अर्जुन आज पहले दिन 4.5 अंक बनाकर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन , फेडोसीव और जॉर्डन फॉरेस्ट के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है जबकि निहाल सयुंक्त दूसरे स्थान पर 4 अंक बनाकर खेल रहे है । पहले दिन के खेल के बाद महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है । कल टूर्नामेंट में 4 और राउंड खेले जाएँगे । पढे यह लेख  फोटो - Anna Shtourman / Lennart Ootes / Fide

विश्व रैपिड ब्लिट्ज़ का आगाज ! देखे LIVE प्रसारण

26/12/2022 -

विश्व टीम रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ कज़ाकिस्तान की राजधानी अलमाटी में हो गया है और आज से रैपिड चैंपियनशिप के मुक़ाबले भी शुरू हो जाएँगे । पहले तीन दिन 26 से 28 दिसंबर के दौरान विश्व रैपिड चैंपियनशिप खेली जाएगी  जबकि 29 और 30 दिसंबर को विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप खेली जाएगी । इस बार भी चार विश्व खिताब ( दो पुरुष , दो महिला ) दाँव पर होंगे और देखना होगा की क्या कोई भारतीय विश्व खिताब जीत पाएगा । 43 देशो के करीब 300 दिग्गज खिलाड़ी शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट में शिरकत करने जा रहा है । आइये आप कब और कहाँ देख सकते है , सीधा प्रसारण ... तस्वीरे - अमृता मोकल चैसबेस इंडिया 

अलेक्सींको किरिल बने सनवे सिट्जस 2022 के विजेता

23/12/2022 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के नौवे संसकरण का खिताब रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्सींकों किरिल नें अपने नाम कर लिया है । पूरे टूर्नामेंट में अलेक्सींकों किरिल ने शानदार खेल दिखाया और कुल 10 राउंड में अपराजित रहते हुए 8.5 अंक बनाए। इस दौरान किरिल नें 2837 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए सात जीत और 3 ड्रॉ के साथ अपनी फीडे रेटिंग में 21 अंक भी जोड़े । अंतिम राउंड में किरिल नें उनके सबसे नजदीक चल रहे यूएसए के नीमन हंस मोके से ड्रॉ खेला । नीमन 8 अंक बनाकर ईरान के अमीन तबातबाई के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर रहे ,ऐसे में  टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार दूसरे स्थान का निर्धारण टाईब्रेक मुक़ाबला खेलकर किया गया जिसमें अमीन को 2-1 से पराजित करते हुए नीमन दूसरे स्थान पर रहे । भारत के मुरली कार्तिकेयन शीर्ष  में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख 

क्या कोई भारतीय जीतेगा रैपिड - ब्लिट्ज़ विश्व खिताब?

21/12/2022 -

जैसे ही साल का अंत आता है , शतरंज प्रेमियों की नजरे इस बात पर होती है की इस बार फटाफट शतरंज के विश्व विजेता कौन बनेंगे और अगर आप भारतीय शतरंज प्रेमियों की बात करे तो निश्चित तौर पर अगला विश्व खिताब कौन सा भारतीय जीतेगा यह सबसे ज्यादा  ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल बन जाता है ! खैर इंतजार की घड़ियाँ अब खत्म हो चुकी है और कज़ाकिस्तान के अलमाटी में 26 दिसंबर से विश्व रैपिड चैंपियनशिप शुरू हो जाएगी जबकि 29 और 30 दिसंबर को विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप खेली जाएगी । पुरुष और महिला वर्ग में कुल 4 विश्व खिताब और 12 पदक अपने नए विजेताओं के इंतजार में तैयार है । पढे यह लेख और जाने भारत से क्या कोई इस बार जीत सकता है ,विश्व खिताब !!

भोपाल के द संस्कार वैली से हुई "खेलो चैस इंडिया " की शुरुआत

20/12/2022 -

चेसबेस इंडिया की स्थापना के समय से ही हमने भारत में इस खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा था और अब इस क्रम में हमने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से "खेलो चैस इंडिया " अभियान की शुरुआत की है ताकि लोगो को शतरंज के फायदे समझाये जा सके और ज्यादा से ज्यादा बच्चो को शतरंज से जोड़ा जा सके । भोपाल के प्रतिष्ठित स्कूल द संस्कार वैली में पहली बार 17 दिसंबर शनिवार को अपनी तरह के इस अनोखे आयोजन की शुरुआत ही । इस कार्यक्रम को तीन हिस्सों में बांटा गया था , पहले हिस्से में फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन नें बच्चो को शतरंज खेलने से मिलने वाले बौद्धिक फ़ायदों के बारे में बताया , दूसरे हिस्से में निकलेश नें स्कूल के फीडे रेटेड खिलाड़ी समर्थ रघुवंशी के साथ एक मुक़ाबला खेला और तीसरे हिस्से में उन्होने स्कूल के 10 खिलाड़ियों के साथ साइमल शतरंज खेला । हिन्दी चेसबेस इंडिया आने वाले समय " खेलो चैस इंडिया " को प्रमुखता से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खेल से जुड़ सके ! पढे यह लेख 

कार्लसन को हराकर नाकामुरा बने स्पीड चैस किंग

19/12/2022 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और फटाफट शतरंज के सरताज माने जाने वाले हिकारु नाकामुरा के बीच होने वाला हर मुक़ाबला अपने आप बेहद खास बन जाता है , क्यूंकी हर शतरंज प्रेमी इस मुक़ाबले को देखना चाहता है या यूं भी कह सकते है की इन दोनों के खेलने का ढंग इनके बीच के मुक़ाबले को रोमांच से भर देता है , ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब चेस डॉट कॉम की वर्ष 2022 के स्पीड चैस टूर्नामेंट के फाइनल में इन दोनों के बीच टक्कर हुई । आमतौर पर दोनों के बीच हुए ख़िताबी फाइनल में कार्लसन का पडला भारी रहा है पर इस बार नाकामुरा नें कार्लसन पर शुरुआत से ऐसी बढ़त बनाई की पूरी ताकत लगाकर कार्लसन वापसी नहीं कर सके और 2022 स्पीड चैस का खिताब हिकारु नाकामुरा नें जीत लिया । पढे यह लेख 

Contact Us