वैशाली नें जीता दूसरा फीडे स्पीड चैस क्वालिफायर
02/06/2021 -भारत की तेजी से उभरती महिला खिलाड़ी और भविष्य की बड़ी उम्मीद आर वैशाली नें एक बार फिर फटाफट शतरंज मे अपनी क्षमता को साबित किया है , उन्होने पिछले वर्ष के फीडे स्पीड शतरंज के अपने बेहतरीन प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 2021 के फीडे महिला स्पीड के मुख्य चरण मे जगह बना ली है । दूसरे क्वालिफायर टूर्नामेंट मे वैशाली नें रूस की पोलिना शुवालोवा को टाईब्रेक मे 2-1 से पराजित करते हुए खिताब तो जीता ही साथ अब वह ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के साथ स्पीड चैस मुख्य चरण मे जगह बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गयी है । 66000 डॉलर पुरूष्कार राशि वाला मुख्य चरण 10 से 3 जुलाई के दौरान 16 खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा । पढे यह लेख