अनीश गिरि बने डॉडजी इनविटेशनल 2.0 के विजेता
17/05/2021 -डॉडजी इनविटेशनल शतरंज के दूसरे संस्करण का खिताब एक बार फिर नीदरलैंड के अनीश गिरि नें अपने नाम कर लिया । अनीश गिरि नें एक बार फिर एक अलग फॉर्मेट मे खुद को बेहतर साबित किया और यह लगातार देखने मे आ रहा है की वह क्लासिकल के साथ साथ ऑनलाइन के तेज फॉर्मेट मे भी बेहद मजबूत खिलाड़ी बनते जा रहे है । इस टूर्नामेंट मे 5 मिनट के मुकाबलों मे कोई भी अतिरिक्त समय ना होने से फाइनल मुक़ाबले मे उनके खिलाफ जॉर्जिया के जादूगर कहे जाने वाले जोबावा बादुर को उनके खिलाफ एक कडा प्रतिद्वंदी माना जा रहा था पर अनीश नें फाइनल मुक़ाबला 7-3 से एकतरफा अपने नाम कर लिया । पढे यह लेख और देखे फाइनल का विडियो विश्लेषण