न्यू इन चैस क्लासिक QF - कार्लसन ने राजा को किया बाहर
29/04/2021 -विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन जो अब तक मेल्टवाटर चैस टूर मे एक भी खिताब हासिल नहीं कर सके है अपने पहले खिताब की तलाश मे एक बार फिर सेमी फाइनल पहुँच गए है । न्यू इन चैस क्लासिक टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने एक खिताब जीत चुके अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बनाई । दोनों के बीच पहले दिन स्कोर 2-2 रहा था । बाकी तीन क्वाटर फाइनल मुक़ाबले एकतरफा साबित हुए और लेवोन अरोनियन , शाकिरयार ममेद्यारोव , हिकारु नाकामुरा नें आसानी से क्रमशः वेसली सो , अलीरेजा फिरौजा और ले कुयांग लिम को मात देते हुए अंतिम चार मे अपनी जगह पक्की की । अब आज सेमी फाइनल मे कार्लसन के सामने अरोनियन तो ममेद्यारोव के सामने नाकामुरा खेलते नजर आएंगे । पढे यह लेख