लेवोन अरोनियन नें बदला देश अब यूएस से खेलेंगे
26/02/2021 -कुछ वर्षो पहले जब वेसली सो फिलिपींस तो फबियानों करूआना इटली छोड़कर यूनाइटेड स्टेट्स और अमेरिका की टीम मे शामिल हुए तो दुनिया भर मे इसकी खूब चर्चा हुई क्यूंकी टीम अमेरिका अचानक से दुनिया की सबसे मजबूत टीम मे से एक बन गयी और इसका असर दिखा 2016 मे बाकू मे आयोजित हुए 42 वे शतरंज ओलंपियाड मे जहां अमेरिका नें 40 वर्षो के बाद स्वर्ण पदक हासिल कर लिया और 2018 बातुमि मे वह दूसरे स्थान पर रहे । पर अब टीम मे एक बड़ा नाम और जुड़ गया है दुनिया को चौंकाते हुए अर्मेनिया को तीन ओलंपियाड स्वर्ण दिलाने वाले लेवोन अरोनियन नें भी अब अमेरिकन झन्डा अपने हाथ मे ले लिया है जी हाँ अब विश्व नंबर 5 लेवोन अरोनियन अर्मेनिया नहीं यूएसए से खेलते नजर आएंगे और ऐसे मे अगर यूएसए एक अपराजेय टीम नजर आने लगी है । पढे यह लेख ...