ओपेरा यूरो रैपिड -कार्लसन शीर्ष पर ,विदित हुए बाहर
09/02/2021 -विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज के राउंड रॉबिन चरण के समापन पर शीर्ष स्थान पर रहते हुए टाईब्रेक मे जगह बना ली है और उनके सामने एक बार फिर होंगे रूस के डेनियल डुबोव तो अब देखना होगा की क्या कार्लसन पिछले टूर्नामेंट मे मिली हार का हिसाब बराबर कर पाएंगे ? उनके अलावा अनीश गिरि नें भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए समान अंको के साथ प्ले ऑफ मे जगह बनाई और उनके सामने पिछले टूर्नामेंट के विजेता रद्जाबोव होंगे । खैर भारत के विदित एक बार फिर शीर्ष 8 में जगह नहीं बना सके और टूर्नामेंट से बाहर हो गए है , दिन की शुरुआत में ही वह कार्लसन के खिलाफ अपना मुक़ाबला लगभग ड्रॉ करते करते हार गए और इसके बाद लगातार चार ड्रॉ नें उनकी संभावना को खत्म कर दिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख