टाटा स्टील मास्टर्स R 5 & 6 - हरिकृष्णा नें फिर बांटा अंक
22/01/2021 -टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट मे भारत के ग्रांड मास्टर पेंटाला हरीकृष्णा नें पांचवे राउंड मे नीदरलैंड के अनीश गिरि और छठे राउंड मे पोलैंड के रडास्लाव वोइटसजेक से अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए 6 राउंड के बाद अपराजित रहते हुए 3.5 अंक बना लिए है । अब तक छह राउंड मे हरीकृष्णा नें 5 ड्रॉ खेले तो एक मैच जीता है । वही हरीकृष्णा से हारने वाले स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें पांचवें राउंड मे मकसीम लागरेव पर जीत तो छठे राउंड मे जीत के दम एकल बढ़त एक बार फिर से कायम कर ली । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन एक अदद जीत के तलाश मे हैं और पिछले दो राउंड मे पहले जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों और उसके बाद पोलैंड के जान डुड़ा से अंक बाँट चुके है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस मैच का लगातार सीधा विश्लेषण जारी है । पढे यह लेख